चीन में भीषण गर्मी को देखते हुए चेतावनी जारी

बीजिंग, 23 जून (वार्ता) चीन की राजधानी बीजिंग में सोमवार को भीषण गर्मी के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

बीजिंग मौसम विज्ञान वेधशाला ने यह जानकारी दी।

देश में सोमवार और मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक शहर के मैदानी इलाकों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वे इस गर्मी के दौरान बाहर निकलने से बचें और लंबे समय तक धूप में नहीं रहें।

उल्लेखनीय है कि चीन में शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया गया था और शनिवार दोपहर 3:40 बजे बीजिंग के दक्षिणी इलाके में तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो अब तक देश में सबसे गर्म दिन रहा।

Next Post

एलनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज का आईपीओ 24 जून को खुलेगा

Mon Jun 23 , 2025
अहमदाबाद, 23 जून (वार्ता) एलनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 जून को खुलेगा। कंपनी की ओर से यहां जारी बयान में बताया गया है कि एलनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज लिमिटेड ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 380 से 400 रुपये प्रति शेयर तय किया है। प्रत्येक […]

You May Like