हमारी व्यवस्था मजबूत, कांग्रेस के पास अब कोई काम नहीं: पटेल

भोपाल।प्रदेश के मंत्री लखन पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा की व्यवस्था को मजबूत बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से रोजाना मुलाकात होने से संगठन को फायदा होता है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पटेल ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई काम नहीं बचा है, इसलिए वह भाजपा की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में अच्छा काम किया होता, तो वह केंद्र और राज्य दोनों जगह इतने सालों से सत्ता से बाहर न रहती।

पीसीसी चीफ़ जीतू पटवारी पर टिप्पणी करते हुए पटेल ने कहा कि वे घर बैठे ही कांग्रेस चला रहे हैं, जिसके कारण पार्टी की प्रदेश में हालत लगातार खराब होती जा रही है।

प्रदेश की जनता द्वारा कांग्रेस को ‘पांच साल समीक्षा के लिए’ दिए जाने पर पटेल ने कहा कि कांग्रेस को इन सालों में और आत्ममंथन करने की जरूरत है।

Next Post

जैन मंदिर में चोरी, आक्रोश

Wed Dec 3 , 2025
जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत बिजौरी स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने धावा बोल 200 वर्ष पुरानी पारसनाथ भगवान की छोटी पीतल प्रतिमा, आठ मूर्तियों के ऊपर लगे चांदी के छत्र और नीचे रखे चार छत्र कुल 12 चांदी के छत्र, दान पेटी में रखा चढ़ावा पार कर […]

You May Like