
जबलपुर। मदन महल थाना अंतर्गत राइट टाउन में चोर एक कपड़ा व्यापारी की एक्सिस चुराकर ले गया जिसकी डिग्गी में 35 हजार से अधिक की रकम भी रखी हुई थी। पुलिस के मुताबिक अमन जैन निवासी भालदारपुरा तिलक भूमि की तलैया कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नरघैया में कपड़े की दुकान है। बीती रात 10.18 बजे में एक्सिस को राइट टाउन में हॉस्पिटल के सामने खड़ी करके दुकान सामान लेने के लिये गया था, गाडी की चाबी गाड़ी में लगी थी सामान लेकर वापिस करीब 10.21 बजे लौटा तो देखा एक्सिस नहीं थी, अज्ञात उसकी गाड़ी चुराकर ले गया, जिसकी डिग्गी में नगदी 35, 360 रुपये भी रखे हुये थे।
