
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न समितियों का गठन कर दिया है। इस क्रम में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयक एवं संकल्प समिति, याचिका एवं अभ्यावेदन समिति, पुस्तकालय अनुसंधान एवं संदर्भ समिति, पटल पर रखे पत्रों की परीक्षण समिति, आचरण समिति तथा कृषि विकास समिति का गठन किया गया है।
गैर सरकारी सदस्यों के विधेयक एवं संकल्प समिति का सभापति विजयपाल सिंह को बनाया गया है। समिति में बालकृष्ण पाटीदार, सुरेन्द्र गहरवार, मथुरालाल डामर, सिद्धार्थ तिवारी, डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह और पंकज उपाध्याय को सदस्य नियुक्त किया गया है।
याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की कमान इंजीनियर प्रदीप लारिया को सौंपी गई है। इसके सदस्यों में कमल मर्सकोले, राजकुमार मेव, विक्रम सिंह, अनिरुद्ध माधव मारू, प्रीतम लोधी, विश्वनाथ सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महेश परमार, मधु भगत और आतिफ आरिफ अकील शामिल हैं।
पुस्तकालय अनुसंधान एवं संदर्भ समिति के सभापति सुरेन्द्र पटवा बनाए गए हैं। समिति में सूर्यप्रकाश मीना, उमाकांत शर्मा, मंजू राजेन्द्र दादू, नीरज सिंह ठाकुर, मोहन सिंह राठौर, महेन्द्र नागेश, मुरली भंवरा, डॉ. तेजबहादुर सिंह, कामाख्या प्रताप सिंह, कैलाश कुशवाहा, मुकेश मल्होत्रा, हरिबाबू राय, चैनसिंह वरकड़े और विवेक विक्की पटेल को सदस्य बनाया गया है।
पटल पर रखे गए पत्रों की परीक्षण समिति के सभापति हरदीप सिंह डंग होंगे। समिति में प्रेमशंकर वर्मा, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, मुकेश टंडन, जितेन्द्र पंड्या, अम्बरीश शर्मा, शरद जुगलाल कोल, बृजबिहारी पटेरिया, ओमकार सिंह मरकाम, केदार डाबर और कुंवर अभिजीत शाह को सदस्य नियुक्त किया गया है।
आचरण समिति का नेतृत्व दिलीप सिंह परिहार करेंगे। इसमें हरिसिंह रघुवंशी, हजारीलाल दांगी, चन्दर सिंह सिसोदिया, रमेश प्रसाद खटीक, शरद जुगलाल कोल, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, मधु गेहलोत, देवेन्द्र पटेल, आतिफ आरिफ अकील और अनुभा मुंजारे को सदस्य बनाया गया है।
वहीं, कृषि विकास समिति का सभापति ठाकुरदास नागवंशी को नियुक्त किया गया है। समिति में महेन्द्र सिंह चौहान, शिवनारायण सिंह, राजेश कुमार शुक्ला, मनीषा सिंह, महेन्द्र यादव, श्रीकांत चतुर्वेदी, जितेन्द्र पंड्या, सचिन सुभाषचन्द्र यादव, साहब सिंह गुर्जर और नीलेश पुसाराम उइके को सदस्य बनाया गया है।
