यह कार है या चलता-फिरता बैंक..? छत्तीसगढ़ में चैकिंग के दौरान अधिकारी की कार से मिला करोड़ों का कैश

रायपुर: छत्तीसगढ़ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में एक अधिकारी की कार से करोड़ों रुपये कैश मिल रहे हैं. यह अधिकारी कौन है, किस पद पर है और इसकी पोस्टिंग कहां हैं, इस बारे में अभी कोई डिटेल नहीं मिली है.
यह मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र का है जहां कार चैकिंग के दौरान एक सरकारी अधिकारी की इनोवा कार से लगभग 1.66 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए. यह नकदी कार में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेंबर (तहखाने) से निकाली गई थी. पुलिस को शक है कि यह रकम हवाला या सट्टे से जुड़ी हो सकती है.

Next Post

भोपाल की सड़कों पर गूंजी बुलेट की धमक, 100 जांबाज राइडर्स ने सिखाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Sun Jul 5 , 2026
भोपाल:रविवार को रॉयल एनफील्ड की ओर से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने अपने कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से आए करीब 100 रॉयल एनफील्ड राइडर्स और बाइकिंग समुदाय के सदस्यों ने हिस्सा लिया। […]

You May Like