10 वीं का 99 एवं 12 वीं कक्षा का 100 % रहा परीक्षा परिणाम

सिंगरौली। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज दिन बुधवार को घोषित हुआ है। जहां बैढ़न में संचालित संत जोसफ स्कूल के छात्रा-छात्राओं ने बाजी मारी है। घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा 10वीं का 99 एवं 100 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुये हैं।

आईसीएसई बार्ड के द्वारा वार्षिक मुख्य परीक्षा के घोषित परिणाम में कक्षा 10वीं के छात्र-अंकित कुमार विश्वकर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इशिता अग्रवाल ने 94.2 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर एवं श्रद्धा गुप्ता ने 93.6 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं। जबकि कक्षा 12वीं के रिशिता ने 96.5 प्रतिशत के साथ टॉप-वन रहीं। वही अमित शाह ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरे स्थान तथा दीपिका कुशवाहा ने 93.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरे स्थान पर रही हैं।

पीसीएस की करनी है तैयारी: रिशिता

छात्रा रिशिता ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने विद्यालय के गुरूजनों एवं मॉ-पिता को देते हुये बताया कि आगे पीसीएस की तैयारी करनी है और उन्होंने बिना किसी कोचिंग किये यह परीक्षा परिणाम आया है। रिशिता के पिता रिटायर्ड इंडियन नेवी ऑफिसर हैं। वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा बैढ़न में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मॉ हाउस वाईफ हैं।

 

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को दिया 191 रनों का लक्ष्य

Wed Apr 30 , 2025
चेन्नई 30 अप्रैल (वार्ता) सैम करन (88) की शानदार पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 49वें मैच में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां पंजाब किंग्‍स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी […]

You May Like