सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल

जबलपुर:हनुमानताल व पनागर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पनागर पुलिस ने बताया कि अज्जू झारिया 24 वर्ष निवासी ग्राम बरौदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुशनेर पुल के पास कार क्रमांक एमपी 21 सीए 8709 के चालक ने कृष्ण कुमार एवं संजय यादव की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे कृष्ण कुमार एवं संजय यादव को चोट आ गई। कार चालक मौके से भाग गया।

इसी तरह हनुमानताल थाने में कार्तिक रजक 23 वर्ष निवासी मालगुजार परिसर न्यू नर्मदा नगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ठक्कर ग्राम पुराना पुल के पास कचरा उठाने वाली गाड़ी क्रमांक एमपी 20 जेड एम 8257 के चालक ने उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं अमन उर्फ दुर्गेश एवं शुभम कोष्टा को चोटें आयीं है। इसी प्रकार लक्खू चक्रवर्ती 55 वर्ष निवासी सिंधी केम्प भानतलैया हनुमानताल ने बताया कि आटो क्रमांक एमपी 20 एल ए 2110 के चालक ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे उसके पैर, कमर, सीना में चोट आई है।

Next Post

मृत्युपूर्व बयान प्रस्तुत नहीं करना अभियोजन की बौद्धिक बेईमानी

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की तरफ से दायर उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें पत्नी की जलने से हुई मौत के बाद गैर-इरादतन हत्या और दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति को ट्रायल कोर्ट द्वारा दोषमुक्त किये जाने को चुनौती दी गयी थी। […]

You May Like