कृषक वर्ष 2026: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों की ट्रैक्टर रैली को दिखाई हरी झंडी

भोपाल: कृषक वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम से पूर्व आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ट्रैक्टर रैली में आधुनिक कृषि यंत्रों से सुसज्जित ट्रैक्टरों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो कृषि के विकास और अन्नदाता के सम्मान का प्रतीक बनीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषक वर्ष 2026 का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि को लाभकारी बनाना और आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। राज्य सरकार किसानों के हित में योजनाओं को केंद्र में रखकर काम कर रही है, जिससे खेती को नई दिशा मिलेगी।उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली न केवल किसानों के उत्साह का प्रतीक है, बल्कि यह कृषि क्षेत्र में नवाचार, आत्मनिर्भरता और समृद्धि का संदेश भी देती है। मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को कृषक वर्ष 2026 के लिए शुभकामनाएं देते हुए कृषि क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प दोहराया।

Next Post

बीना और गढ़कोटा मे सांदीपनी विद्यालय के निर्माण में विलंब पर संभाग आयुक्त ने जताई नाराजगी

Sun Jan 11 , 2026
सागर: मध्य प्रदेश के सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने संभाग के निर्माणाधीन सांदीपनी विद्यालयो की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सांदीपनि विद्यालय का भवन आधुनिक एवं सर्व सुविधायुक्त बनाएं। विद्यार्थियों के सुझाव भी आमंत्रित करें और अवलोकन भी कराएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का भवन एवं शौचालय दिव्यांग फ्रेंडली […]

You May Like