इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता और पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट को इजराइल की नई सरकार बनाने का औपचारिक न्यौता दे दिया है।
इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के इस औपचारिक न्यौता के बाद अब इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता डगमगाती हुई दिखाई दे रही है। इस बीच नेतन्याहू ने राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की है और अरब पार्टियों से गठबंधन पर चेतावनी दी है।
चुनाव के बाद से बढ़ रहा था राजनीतिक तनाव
बता दें कि इजरायल में चुनाव के बाद से ही राजनीतिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने अगली सरकार बनाने के लिए यशार पार्टी के चीफ और पूर्व आर्मी चीफ गादी आइजेनकोट को चुन लिया है।
हर्जोग ने शनिवार 7 नवंबर की शाम को घोषणा की थी कि वो गादी आइजेनकोट को अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपेगी। इससे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता में बने रहने कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।
आज औपचारिक रूप से सरकार बनाने का जनादेश सौपेंगे
आज इजराइल देश के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग शाम 5 बजे राष्ट्रपति आवास पर आयोजित एक समारोह में आइजेनकोट को औपचारिक रूप से सरकार बनाने के लिए जनादेश सौंपने वाले हैं। बता दें कि इसके बाद आइजेनकोट को सरकार बनाने के लिए 28 दिन का समय मिलेगा।
लेकिन अधिक ज्यादा जरूरत पड़े तो राष्ट्रपति उन्हें 14 दिनों का अतिरिक्त समय भी दे सकते हैं। खास बात ये है कि अगर वे सरकार बनाने में असफल रहते हैं तो इसके बाद नेतन्याहू को मौका दिया जा सकता है। ऐसे में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर संकट मंडरा रहा है।
