भारत ने इंग्लैंड को दो विकेट से हराया

लंदन , 26 जून (वार्ता) भारत की मिश्रित दिव्यांग टीम ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मिश्रित दिव्यांग विटालिटी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को आखिरी ओवर में दो विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।
यह अवसर इसलिए भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि पहली बार कोई भारतीय दिव्यांग टीम इस मैदान पर खेल रही थी।तारीख, मैदान और नतीजा तीनों ने 1983 की यादें ताजा कर दीं, जब कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 25 जून को लॉर्ड्स में ही विश्व कप जीता था।
जीत के बाद भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) के महासचिव रवि चौहान ने कहा कि, “हम अपनी टीम की इस ऐतिहासिक जीत को कपिल देव सर की 1983 की विश्व कप विजेता टीम को समर्पित करते हैं।”
मुकाबले के दौरान दोनों टीमों ने भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर दिलीप दोषी के सोमवार को लंदन में निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए काली पट्टियाँ बाँधी थीं। इसके अलावा इस दिन यहां 25 जून को ही विश्व मिश्रित दिव्यांग दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। लॉर्ड्स में यह मुकाबला क्रिकेट डिसएबिलिटी डे का हिस्सा था।
सही समय पर शुरू हुए इस मैच के दौरान तेज गेंदबाज विवेक कुमार (3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट) और कप्तान व बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र शांते (4 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रनों पर रोक दिया। इंग्लैंड के लिए ए. ब्राउन ने 47 गेंदों में 77 रन (5 चौके, 5 छक्के) की लाजवाब पारी खेली। ब्राउन ने आखिरी विकेट के लिए ए. पाइल (4 नाबाद) के साथ 17 गेंदों में 35 रन जोड़ते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। उन्होंने अंतिम ओवर में तरुण की गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 18 रन लिए।
जिसके जवाब में भारत ने आठ विकेट गंवाकर अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए मिडल ऑर्डर बल्लेबाज साई आकाश ने 44 रनों की अहम पारी खेली और जीत के हीरो बने। श्रृंखला के चार और मैच बाकी हैं, अगला मुकाबला शुक्रवार (27 जून) को वॉर्सेस्टर में खेला जाएगा।

Next Post

ओलंपियन राजिंदर सिंह ने हॉकी कोचिंग कैंप में खिलाड़ियों के संग साझा किया अनुभव

Thu Jun 26 , 2025
जालंधर, 26 जून (वार्ता) भारतीय (महिला और पुरुष) हॉकी टीम के पूर्व कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन राजिंदर सिंह ने गुरुवार को यहां सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित वार्षिक सुरजीत हॉकी कोचिंग कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अपना अनुभव साझा किया। सुरजीत […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।