
ओंकारेश्वर। ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए कई सुधार किए गए हैं।
पहले संकरा मार्ग होने से प्रति मिनट कम लोग निकल पाते थे। अब सुखदेव मुनि द्वार, वीआईपी प्रवेश गेट और लकड़ी निकासी गेट को चौड़ा किया गया है, जिससे दर्शन तेज और सुलभ हुए हैं।
मंदिर ट्रस्ट ने गणेश द्वार से वीआईपी मार्ग तय किया है । ज्योतिर्लिंग के पास कांच लगाया गया है, जलपात्र बीच में रखा गया है। भक्त लकड़ी गेट से बाहर निकल जाते हैं। सामान्य दर्शनार्थी सुखदेव मुनि गेट से प्रवेश कर चांदी गेट से बाहर होते हैं।
जूना महल, जो खंडहर था, को होल्डिंग एरिया के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु सुविधाओं के साथ रुक सकेंगे।
CEO/SDM पंकज वर्मा ने बताया कि सिंहस्थ 2028 को देखते हुए विकास और सुरक्षा संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं।
