शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सुनाज गांव में खेत से चारा लेकर लौट रहे ग्रामीण की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उसकी पत्नी के सामने हुई, जो उनके साथ चल रही थी। सुनाज गांव निवासी ओम प्रकाश रजक अपनी पत्नी के साथ मवेशियों के लिए खेत से चारा काटकर लौट रहा था।
ओम प्रकाश ने चारे की गठरी सिर पर रखी हुई थी, जबकि उसकी पत्नी उनसे थोड़ी दूरी पर पीछे चल रही थी। अचानक आकाशीय बिजली सीधे ओम प्रकाश पर गिरी। पत्नी की आंखों के सामने ही उसका जीवन समाप्त हो गया। परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
