रूस न्यू स्टार्ट संधि का पालन तभी करेगा जब अमेरिका भी ऐसा ही करेगा

मास्को, 1 नवंबर (वार्ता) जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि गेनाडी गैटिलोव ने ‘आरआईए नोवोस्ती’ को बताया कि रूस न्यू स्टार्ट संधि के तहत अपने परमाणु हथियारों को सीमित करना तभी शुरू करेगा जब अमेरिका भी ऐसा ही करेगा।
श्री गैटिलोव ने कहा, “राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा 5 फरवरी, 2026 के बाद न्यू स्टार्ट सीमाओं का पालन करने का प्रस्ताव महत्वपूर्ण है। लेकिन हथियारों को सीमित करने की प्रक्रिया हम तभी शुरू करेंगे जब अमेरिका भी ऐसा ही करेगा।” राजनयिक ने कहा कि इस विषय पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद रूस को अभी तक अमेरिका से कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है।
श्री पुतिन ने इससे पहले कहा था कि रूस 5 फरवरी, 2026 के बाद भी एक वर्ष तक संधि के प्रतिबंधों का पालन जारी रखने के लिए तैयार है लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसा अनुपालन अमेरिका के पारस्परिक उपायों पर निर्भर करेगा। श्री ट्रंप ने पुतिन के प्रस्ताव को ‘अच्छा विचार’ बताया। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 28 अक्टूबर को कहा कि मास्को को अमेरिका से सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि न्यू स्टार्ट संधि को आगे बढ़ाने पर कुछ समय से कोई चर्चा नहीं हुई है।
गौरतलब है कि न्यू स्टार्ट संधि अमेरिका और रूस के परमाणु बलों को 1,550 सामरिक आयुधों और 700 सामरिक लांचरों की तैनाती तक सीमित करता है। इस संधि की समय-सीमा 5 फरवरी, 2026 को समाप्त हो जाएगी। अमेरिका और रूस 2021 में इस संधि का प्रयोग करने पर सहमत हुए। यह संधि एक बार सिर्फ पांच साल के विस्तार की अनुमति देती है।
व्हाइट हाउस की प्रेस अधिकारी कैरोलिन लेविट ने 22 सितंबर को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि यह प्रस्ताव ‘काफी अच्छा’ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दो सप्ताह बाद तास के एक रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए पुतिन के प्रस्ताव के बारे में अमेरिकी दृष्टिकोण की पुष्टि करते हुए कहा, ‘यह मुझे एक अच्छा विचार लगता है।’

Next Post

‘भूल भुलैया 3' के गाना ‘आमी जे तोमार 3.0’ में माधुरी और विद्या ने मचाया धमाल

Sat Nov 1 , 2025
मुंबई, 01 नवंबर (वार्ता) ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘भूल भुलैया 3′ के गाना ‘आमी जे तोमार 3.0’ में डासिंग क्वीन माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3′ का गाना ‘आमी जे तोमार 3.0’ माधुरी दीक्षित और विद्या […]

You May Like