नेहरू पार्क में हुई टिफिन डिप्लोमेसी, सैकड़ों कांग्रेसी जुटे

इंदौर: नेहरू पार्क में कांग्रेस द्वारा टिफिन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इस आयोजन में जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर के बने व्यंजनों का आनंद लिया, वहीं संगठनात्मक एकजुटता पर जोर दिया गया.कार्यक्रम जिला कांग्रेस सेवादल कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल, शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और गिरीश जोशी के नेतृत्व में हुआ.

कार्यक्रम में छोटे से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक ने भाग लिया और खुले माहौल में आपसी संवाद बढ़ाया. इस दौरान गीत संगीत के बीच संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर चर्चा भी की गई. नेताओं ने कहा कि टिफिन डिप्लोमेसी आपसी जुड़ाव का प्रभावी माध्यम है और इसी एकजुटता के दम पर चुनावों में मजबूती से मुकाबला किया जाएगा. कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. अंत में निर्णय लिया गया कि इस तरह के आयोजन हर माह किए जाएंगे.

Next Post

RCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Tue Apr 28 , 2026
विराट कोहली ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। वह IPL में 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में आरसीबी ने […]

You May Like