जमीन से बेदखल करने गई पुलिस ने महिलाओं को पीटा, किसान सभा कल जिलाधीश को सोंपेगी ज्ञापन

ग्वालियर:जनकगंज थाना क्षेत्र के गिरवाई नाके पर स्थित कल्लू की बगिया मैं तहसीलदार, एसडीएम के साथ गई पुलिस ने वहां पिछले डेढ़सौ साल से रह रही महिलाओं के साथ मारपीट की वही एक नाबालिक बालिका के साथ मारपीट ही नहीं बल्कि उस बालिका को 8 घंटे तक थाने में बैठाए रखा। उक्त आरोप वहां रह रहीं महिलाओं ने लगाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन जेसीबी मशीन को लेकर पहुंचे और बिना कोई सूचना दिए वहां रह रही महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं बालिकाओं के साथ बदतमीजी ही नहीं बल्कि मारपीट की घटना की गई। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस एवं जिला प्रशासन से दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित नाबालिक बालिका रीत कुशवाहा ने कहा कि अचानक पुलिस मय फोर्स के आई और वहां रह रही महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी, वही एक और पीड़ित सपना कुशवाहा ने बताया कि पुलिस द्वारा हम महिलाओं के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की गई है।

वही मारपीट में एक बुजुर्ग महिला को भी नहीं छोड़ा वही किसान नेता सुग्रीव सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा कुशवाहा समाज के साथ आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है और गरीब लाचार व्यक्तियों की जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है उन्होंने कहा इस मारपीट के विरोध में किसान सभा 12 मार्च को दोपहर 12 बजे सैकड़ो किसानों के साथ जिलाधीश कार्यालय पर ज्ञापन सोंपेगी।

Next Post

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर टीम पर हुई धनवर्षा, पहली ऐतिहासिक जीत के लिए बीसीसीआई और एसोसिएशन ने दिए 8 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ने भी किया सम्मानित

Wed Mar 11 , 2026
जम्मू | जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम द्वारा पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मंगलवार शाम जीजीएम साइंस कॉलेज ग्राउंड में भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने टीम के जज्बे को सलाम करते हुए बीसीसीआई की ओर […]

You May Like