बंगलादेश में दिसंबर के पहले सप्ताह तक घोषित होगी चुनाव की तारीख

ढाका, 30 अक्टूबर (वार्ता) बंगलादेश के मुख्य सलाहकार कार्यालय ने घोषणा की है कि देश का चुनाव आयोग इस साल दिसंबर के पहले सप्ताह तक आगामी राष्ट्रीय चुनाव की तारीख घोषित कर सकता है।
मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने बुधवार को मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस की अध्यक्षता में चुनाव तैयारियों पर एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की। श्री आलम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” बंगलादेश के अगले राष्ट्रीय चुनाव की तारीख दिसंबर के पहले सप्ताह तक घोषित कर दी जाएगी।”
उन्होंने कहा कि उच्च-स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से चार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई- अधिकारियों की तैनाती, बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं से निपटने की रणनीति।
श्री आलम ने कहा कि मुख्य सलाहकार ने समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को 15 नवंबर तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।
देश में 13वां आम चुनाव फरवरी 2026 में रमजान से पहले होगा। यह चुनाव बांग्लादेश में पिछले साल हुए उस विद्रोह के बाद पहली बार होगा, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री यूनुस ने 8 अगस्त, 2024 को देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली थी।

Next Post

सम्पत्तिकर जमा करने पर मिलेगी 5 प्रतिशत की छूट

Thu Oct 30 , 2025
रीवा: वित्तीय वर्ष 2025-2026 के सम्पत्तिकर पर अक्टूबर माह तक 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट प्रदान की जा रही है. निगम क्षेत्रान्तर्गत ऐसे भवन एवं भूमिस्वामी जिन्होंने अभी तक अपना सम्पत्तिकर जमा नहीं किया है, वे आगामी 2 दिनों में 31 अक्टूबर 2025 तक बकाया कर जमा कर इस विशेष 5 […]

You May Like

मनोरंजन