नशे में धुत कार चालक का कहर, आधा दर्जन वाहनों को रौंदा, पुलिसकर्मी समेत कई घायल

जबलपुर। ओमती क्षेत्र अंतर्गत इनकम टैक्स चौक के पास बीती रात एक रफ्तार कार चालक ने शराब के नशे में धुत होकर पांच वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, बल्कि दो युवकों और एक पुलिसकर्मी को भी घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि राहुल प्रताप सिंह (42) निवासी स्नेहनगर मदनमहल ने पुलिस को बताया कि वह बीती रात करीब 11:55 बजे अपने दोस्तों के साथ इनकम टैक्स चौक पर पान खाने रुके थे। उन्होंने अपनी कार एमपी 20 जेडपी 5560 सड़क किनारे खड़ी की थी। उनके साथ ही डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. महेंद्र बुंदेला, साहिल चौकसे और अदनान सिद्दीकी के दोपहिया वाहन भी कतार में खड़े थे।

40 फीट दूर तक घिसटी-

तेज रफ्तार क्रमांक एमपी 53 सीए 9214 ने राहुल की कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह करीब 40 फीट दूर घिसटते हुए सिंधिया पार्क की ओर जा गिरी। इसके बाद अनियंत्रित कार ने लाइन से खड़े चार अन्य दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

कार के नीचे ही फंसी बाइक-

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक मोटरसाइकिल कार के नीचे ही फंसगई। हादसे में राहगीर प्रहलाद (15) और साहिल चौकसे को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी कार चालक ने कुछ देर पहले ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी आदित्य कौरव को भी टक्कर मारी थी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के प्रभाव से एमजी हेक्टर के एयरबैग भी खुल गए थे।

चालक नशे में मिला-

घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने कार चालक को पकड़ा, जिसकी पहचान अनुराग सोनी (30) निवासी कुडारी उमरिया थाना बरेला के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार चालक शराब के नशे में इस कदर धुत था कि उसे वाहन पर कोई नियंत्रण नहीं था।

कार जप्त, चालक गिरफ्तार-

ओमती पुलिस ने राहुल प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी अनुराग सोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एमजी हेक्टर को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की विवेचना जारी है।

Next Post

ग्वालियर के डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की गाज, प्राइमरी-बोर्ड के परीक्षार्थियों को गलत प्रश्न-पत्र दिया था

Sun Feb 22 , 2026
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल की लापरवाही की वजह से इस संस्था के 5वी व 8वी बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को हुई असुविधा को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस प्रकरण में डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं बीआरसीसी जनपद शिक्षा […]

You May Like