विधायक हनी बघेल के नेतृत्व में रविवार को निकलेगी विशाल कावड़ यात्रा

कुक्षी। धर्म सेवा संगठन के संरक्षक में प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी विधायक, पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेंद्रसिंह हनी बघेल के नेतृत्व में विशाल कावड़ यात्रा 3 अगस्त रविवार को प्रसिद्ध तीर्थ कोटेश्वर से कुक्षी महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में कावड़ियों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी भी शामिल रहेंगे.विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल ने बताया कि धर्मसेवा संगठन द्वारा निकाली जाने वाली इस भव्य और ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का यह तीसरा वर्ष है जो प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालुओं के साथ सर्व जन कल्याण की भावना के साथ निकाली जाती रही है । विधायक बघेल ने कुक्षी विधानसभा के सभी शिवभक्तों से अनुरोध किया हे कि अधिल से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेवे ।

Next Post

डिप्रेशन में डिप्टी कमांडेंट ने गोलियां खाकर की खुदकुशी 

Fri Aug 1 , 2025
रतलाम/जावरा। 24वीं बटालियन जावरा के डिप्टी कमांडेंट ने डिप्रेशन में आकर जान देने के लिए गोलियां खाई। उन्हें अस्पताल व रतलाम मेडिकल कॉलेज के तत्पश्चात बाम्बे हास्पिटल इंदौर रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 24वीं बटालियन जावरा में पदस्थ डिप्टी कमांडेंट रामबाबू पाठक ने शुक्रवार सुबह डिप्रेशन में आकर […]

You May Like