
विदिशा। बासौदा के खंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर परमेंद्र तिवारी ने बताया कि त्यौंदा तहसील के ग्राम कस्बा बागरौद में एक अवैध क्लिनिक संचालन की जानकारी प्राप्त होने पर उसे राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में सील करने की कार्यवाही की गई है।
सीएमओ डॉ. परमेंद्र तिवारी ने बताया कि ग्राम बर्री की एक 35 वर्षीय महिला की झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इलाज करने पर हुई। बताया गया कि ग्राम बर्री की महिला क्रांति बाई लोधी बुखार का इलाज करवाने के लिए ग्राम कस्बा बागरोद जहां पर डॉक्टर लखन रघुवंशी द्वारा इंजेक्शन लगाया जिसमें महिला की तबीयत और खराब हो गई और उसे त्यौंदा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया। परिजनों का कहना है कि मृतिका क्रांतिबाई लोधी पति गोपाल लोधी को थोड़ा बुखार था। जिसका इलाज करवाने के लिए वह क्लीनिक पर आई थी और वहां पर इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने से मृत्यु हो गई थी। उक्त जानकारी को संज्ञान में लेते हुए अवैध क्लिनिक को आज सील कर नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
