सड़क पर खड़े वाहनों के काटे चालान

जबलपुर: रक्षा बंधन पर्व पर बाजारों में होने वाली अधिक भीड़ को देखते हुए सड़कों पर खड़े वाहनों पर चालानी कार्यवाही की करते हुए, दुकानदारों को बाहर तक सामान ना रखने की समझाइश दी गई।

जानकारी के अनुसार त्योहारों में जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुये योजना बनाकर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक संतोष कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य, द्वारा व्यस्ततम बाजार क्षेत्र में स्वयं उपस्थित रहकर हमराह स्टाफ के साथ यातायात व्यवस्था बनाते हुये रोड पर वाहन खडा करने वालो, आवागमन अवरूद्ध करने वालो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी।

इसके अलावा एनाउंसमेंट करते हुये वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही खडे करने के लिए तथा सभी दुकानदारों को दुकान के सामने सामग्री न फैला कर रखने आदि समझाईश दी गयी। प्रशासन ने आम नागरिको से अनुरोध है कि खरीददारी हेतु आने के लिए दोपहिया वाहन का उपयोग करें एवं अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें, आमरोड पर वाहन पार्क न करें।

Next Post

भोपाल हाट में मिल रही हाथों से बनाई गई राखियां,महिला समूहों के लगाए गए स्टाल

Thu Aug 7 , 2025
भोपाल।भोपाल हाट में राखी मेले का आयोजन आगामी 7 अगस्त तक किया जा रहा है. हाट में विभिन्न जिलों से आए समूहों ने अपने-अपने स्टाल लगाए हैं. राखी मेला हाट में समूहों की महिलाओं द्वारा हांथ से बनाई गई राखियां लोगों को पसंद आ रही है. रक्षा बंधन के साथ […]

You May Like