
ब्यावरा। लखनवास स्थित पीएम श्री शासकीय उमावि में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग विकासखंड के द्वारा स्वाईल हेल्थ एण्ड फर्टिलिटी योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया.
जिसमें छात्रों को मिट्टी के स्वास्थ्य एवं मृदा परीक्षण की जानकारी दी गई. प्रायोगिक कक्षा में मृदा नमूना एकत्रित कर फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी दी. प्राचार्य केेवल सिंह भिलाला द्वारा विद्यार्थियों को खेतो की मिट्टी की जांच के लिए मृदा नमूना एकत्रितकरण कर विद्यालय में जमा करवाने े लिए प्रोत्साहित किया.
कृषि विभाग की और से एसएडीओ एन.एस. हरियाले, क्षेत्रिय कृषि विस्तार अधिकारी सतीश चन्द्रवंशी , जी.एस. कुशवाह, सचिन चन्द्रवंशी, योगेश त्यागी, सहित स्कूल के स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे.
