पहले बदहाल इंतज़ाम, अब परीक्षा केंद्र की परेशानी से छात्र नाराज

सिंगरौली: जिले के देवसर विकासखंड अंतर्गत शास. उमावि तिनगुड़ी को परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर छात्र-छात्राओं में असंतोष सामने आया है।इस संबंध में विद्यार्थियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा केंद्र को यथावत रखने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि वर्तमान में विद्यालय का परीक्षा केंद्र बदले जाने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई और परीक्षा तैयारी पर पड़ सकता है।

विद्यार्थियों ने ज्ञापन में बताया कि तिनगुड़ी क्षेत्र ग्रामीण व वनांचल इलाका है, जहां परिवहन व सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। परीक्षा केंद्र बदले जाने पर छात्रों को 15 से 20 किमी कुछ मामलों में 35 से 40 किमी दूर तक जाना पड़ रहा है। इससे न केवल समय और आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं।

Next Post

यूजीसी के नये नियमों को बिना किसी दबाव के वास्तविक जवाबदेही के साथ लागू किया जाना चाहिए : स्टालिन

Thu Jan 29 , 2026
चेन्नई, 29 जनवरी (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नये नियमों का स्वागत करते हुए कहा कि यह गहरी पैठ बना चुके भेदभाव और संस्थागत उदासीनता से प्रभावित उच्च शिक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में एक विलंबित लेकिन स्वागत योग्य कदम […]

You May Like