मुंबई, 18 सितंबर (वार्ता) मॉरिशस में पंजीकृत निवेश फर्म सोच ग्लोबल स्ट्रैटेजिक होल्डिंग्स लि भारत के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (“एनएसई”) में अपने दस साल पुराने निवेश का 20 प्रतिशत हिस्सा 280-295 करोड़ रुपये बेच रही है। फर्म एनएसई में अपना बाकी निवेश दीर्घकाल की दृष्टि से बनाए रखने की घोषणा की है। सोच ग्लोबल ने कहा है कि वह एनएसई के पहले प्राथमिक शेयर निर्गम के दौरान ‘ऑफ़र फ़ॉर सेल’ (ओएफएस) के ज़रिए अपनी हिस्सेदारी का पाचवां हिस्सा बेच रही है। एनएसई का आईपीओ इस समय खुला है।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस प्रइवेट निवेश कोष ने जनवरी 2016 में इंडस्ट्रियल फ़ाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (आईएफसीआई) से 3,950 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर एनएसई के 1,50,000 शेयर खरीदे थे, जिनकी कुल कीमत 59.25 करोड़ थी। कंपनीगत निर्णयों से उसकी शेयरधारिता बढ़कर 82,50,000 शेयर हो गई जिसकी औसत खरीद लागत 71.8 रुपये प्रति शेयर है।
सोच ग्लोबल ओएफएस के जरिए एनएसई में अब अपने 16,50,000 शेयर बेच रही है, जो उसकी कुल शेयरधारिता का 20 प्रतिशत है। यह बिक्री एनएसई के आईपीओ के 1,700 – 1,785 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पेश किये गये हैं। इससे उसे कुल 280-295 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
इससे इस फंड को अपने मूल इन्वेस्टमेंट का लगभग पाँच गुना पैसा वापस मिल रहा है, जो लगभग 25 गुणा प्रतिफल के बराबर होगा। इस निवेश कोष के पास इसके बाद भी 66,00,000 शेयर बचे रहेंगे
सोच ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज़ फ़ंड के फ़ाउंडर और डायरेक्टर अनुभव दयाल ने कहा, ‘ भारत एक तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है, जहाँ बहुत सारे युवा तरक्की करना चाहते हैं और तेज़ी से पूंजी बाजार में शामिल होने के जोखिम और फ़ायदों को समझ रहे हैं। हम ‘ऑफ़र फ़ॉर सेल’ में हिस्सा ले रहे हैं और अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेच रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि आम रिटेल निवेशक भी एनएसई में कुछ हिस्सेदारी रखें। भारत की 1.4 अरब की आबादी में से सिर्फ़ 13 करोड़ लोग ही एनएसई पर रजिस्टर्ड निवेशक हैं, और यही एक बड़ा मौक़ा है ।’

