शिवपुरी में कार में आग लगी, दो झुलसे, कार हुई राख, स्कूटी भी स्वाहा

शिवपुरी: शिवपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र के बड़ोदी क्षेत्र में एक कार में लगे एलपीजी सिलेंडर में आग भड़क गई, सिलेंडर में भड़की आग ने कार और पास खड़ी एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से दो लोग झुलस भी गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कार और स्कूटी में भड़की आग पर काबू पाया। कार में आग किन कारणों से लगी इसका पता फिलहाल नहीं लग सका हैं।

जानकारी के अनुसार बड़ौदी के रहने वाले विकास तिवारी 40 साल ने बताया कि पुरानी शिवपुरी के रहने वाले उसके परिचित सतीश जैन उम्र 55 साल अपनी कार से उसके घर आए हुए थे। वह कार के पिछले हिस्से में लगे स्पीकर को ठीक कर रहा था और सतीश कार में बैठे थे। तभी अचानक से कार की डिग्गी में लगे एलपीजी गैस सिलेंडर में आग भड़क गई थी।जिससे दोनों आग की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंच गई थी। जिनके द्वारा आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना में सतीश जैन की कार और उनकी एक स्कूटी जलकर खाक हो गई।

Next Post

हेमंत कटारे का आरोप : भिंड कलेक्टर की अपराधियों से मिलीभगत, खदानों पर की जा रही कार्रवाई भी साजिश का हिस्सा

Tue Feb 11 , 2025
भिंड:मध्यप्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सोमवार रात्रि भिंड में मीडिया रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए। कटारे ने कहा कि कलेक्टर की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था सुधारने की होती है, लेकिन वे अपराधियों के साथ देखे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि […]

You May Like