घाट पर रखा पूजन सामग्री विसर्जन पात्र

सीहोर। नदियों को पूजन सामग्री के कारण होने वाले प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से सीवन पुत्र टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को श्री हनुमान फाटक धाम पर पूजन सामग्री विसर्जन पात्र स्थापित किया गया. यह सीवन पुत्र टीम की ओर से क्षेत्र में स्थापित किया गया दूसरा पूजन सामग्री विसर्जन पात्र है.

स्वर्गीय दीवान चंद महाजन, पूर्व विधायक की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सिद्धेश्वर समिति अध्यक्ष विपुल चांडक ने एक नन्हीं बालिका के साथ फीता काटकर पूजन सामग्री विसर्जन पात्र का उद्घाटन किया.

कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र, गुजरात एवं दिल्ली से नदी संरक्षण के प्रति समर्पित छात्राएं भी उपस्थित रहीं. छात्राओं ने सीवन पुत्र टीम के अभियान की सराहना करते हुए लोगों से अपील की कि पूजन सामग्री को नदियों में विसर्जित करने के बजाय निर्धारित पूजन सामग्री विसर्जन पात्र में ही डालें. सीवन प्रहरी हेमंत नाथ का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में कैलाश चावड़ा, हीरालाल शर्मा, राजकुमार सोनी, हिमांशु नाथ, मुकेश राय, कैलाश चव्हाण, कनीराम मालवीय, प्रदीप चावड़ा, राधेश्याम मकवाना, संतोष मेवाड़ा, योगेंद्र राय, अशोक खत्री, सुरेश भगत, श्याम सिंह, दीपक केवट, भगवती शर्मा, सुधीर सोनी, वैभव राठौर मौजूद थे.

 

Next Post

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनुभव अमूल्य धरोहर

Sun Aug 2 , 2026
सीहोर। वर्षों तक सेवाएं देने वाले तीन कर्मचारियों के सम्मान में शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया. नपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, बल्कि उनकी कार्यशैली, अनुभव और सेवा भावना समाज के लिए हमेशा […]

You May Like