पांढुरना:नगर के बीएसएनएल टांवर पर चढ़ा युवक 40 घंटे से भी अधिक का समय बीतने के बाद भी टाँवर से नीचे नहीं उतरा,वहीं रेस्क्यू टीम के साथ ही प्रशासन के आला अधिकारी भी परेशान है,छिंदवाडा से बुलाए गए प्रशिक्षित युवक द्वारा टांवर पर चढक़र किए गए प्रयास के दौरान इस युवक द्वारा मारने मरने पर आमादा होता देख मदद के लिए पहुंचा युवक भी बैरंग ही लौटा आया।
गौरतलब हो कि नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले प्रमुख नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के तीन शेर चौक स्थित बीएसएनएल के टेलिफोन टावर पर सोमवार की शाम लगभग 5:40 पर विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की नजरों से छुपते-छुपाते इस 80 मीटर ऊंचे टांवर पर अज्ञात युवक को चढ़ता देख विभाग के अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन में भी अफरा-तफरी मच गई।एसडीओपी पुलिस ब्रजेश भार्गव के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू टीम द्वारा इस युवक को टावर से नीचे उतारने का भरसक प्रयास किया जा रहा है,यहां तक की सोमवार की शाम से लेकर देर रात तथा मंगलवार के पूरे दिन रात तथा बुधवार विभागीय अधिकारियों के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े द्वारा कई बार इस युवक को टेलीफोन टावर से नीचे उतारने की करुण पुकार लगा चुके है। लेकिन इस युवक पर किसी की भी बात को कोई असर नहीं हो रहा है।
बीएसएनएल के एसडीओ प्रशांत चौधरी विभाग के अधीनस्थ अधिकारी तथा कर्मचारियों के साथ पिछले 40 घंटों से इस टावर के नीचे कार्यालय परिसर में ही बैठकर युवक को टावर से नीचे उतारने का भरसकर प्रयास कर रहें है,वहीं इस दौरान रूक-रूक हो रहीं कभी झमाझम तो कभी रिमझिम होती बारिश तथा पिछले 40 घंटों से यह युवक बिना कुछ खाना खाए ,पानी पिए टावर पर ही चढ़ा हुआ है। जब भी कोई उसे नीचे उतारने टावर पर चढ़ने का प्रयास करते है तो यह युवक टावर के शीर्ष पर चढ़ने लगता है।
मंगलवार को छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से दो प्रशिक्षित युवाओं को इस टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने के लिए बुलाया गया,दोपहर बाद जब उसमें से एक युवक टावर पर चढ़ा और इसे अपने नजदीक आता देखा उस युवक ने इस पर हमला करने का प्रयास करने के साथ ही टावर की और अधिक ऊंचाई पर जा चढ गया ।
इस गंभीर स्थिति को देख मदद के लिए टावर पर चढ़ने वाला युवक बैरंग ही वापस लौट आया,पिछले 40 घंटो से टावर पर चढ़े इस युवक की हरकतों से रेस्क्यू टीम के साथ विभाग अधिकारी ,कर्मचारी भी परेशान होने लगे है,लेकिन हर कोई इस युवक को सुरक्षित टावर से उतारने के लिए भरसक प्रयास कर रहें है।
