इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के मार्क क्लब से पार्टी कर लौट रहे युवकों पर देर रात बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया. चाकू से हुए वार में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया. मामले में पुलिस जांच कर रही है.फरियादी गोविंदा भाटी और प्रसिद्ध भाटी क्लब से बाहर निकल रहे थे, तभी अलीराजपुर निवासी बदमाश शिवम डुड़वे, प्रशांत डुड़वे, प्रदीप चौहान, लकी डाबर और उनके साथियों ने घेरकर विवाद शुरू कर दिया.
विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने दोनों को बेरहमी से पीटा और गोविंदा को जमीन पर गिराकर चाकू से सिर, आंख और नाक के पास वार कर लहूलुहान कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ आरोपियों को दबोच लिया, जबकि अन्य फरार हो गए. लसूड़िया पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
