पुरानी रंजिश पर दो पक्ष भिड़े

जबलपुर:मझगवां थाना अंतर्गत महाकाली मोहल्ला मेें पुरानी रंजिश पर दो पक्ष भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक छोटेलाल चौधरी 62 वर्ष निवासी महाकाली मोहल्ला मझगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम लगभग 6-30 बजे वह खेत से घर आया तो देखा मोहल्ले का बादल चौधरी उसकी बहू सोना चौधरी के साथ विवाद कर रहा था बादल चौधरी से पुराना रंजिश चल रही है।

जिसे मना किया तो बादल चौधरी ने हाथ में लिये चूड़ा से हमलाकर उसके सिर में चोट पहॅुचा दी। वहीं बादल चौधरी 19 वर्ष निवासी महाकालली मोहल्ला मझगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बेलदारी करता है छुट्टू चौधरी और विपिन चौधरी उसके घर के सामने आकर पुराने विवाद को लेकर हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी जिससे उसे चोटें आ गई।

Next Post

कार ने कुचला, चार घायल

Sun Dec 21 , 2025
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत आशीर्वाद गार्डन के पास कार ने मोटर सायकिल सवारों को कुचल दिया। हादसे में चार युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक मनोज ठाकुर निवासी पन्नी मोहल्ला सुहागी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि आशीर्वाद गार्डन के पास शाम […]

You May Like