कार ने कुचला, चार घायल

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत आशीर्वाद गार्डन के पास कार ने मोटर सायकिल सवारों को कुचल दिया। हादसे में चार युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक मनोज ठाकुर निवासी पन्नी मोहल्ला सुहागी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि आशीर्वाद गार्डन के पास शाम लगभग 5 बजे पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 4745 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये।

उसकी मोटर सायकल को ओवरटेक करते हुये उसके आगे चल रहे हेमराज और सुनील की मोटर सायकलों में टक्कर मार दिया जिससे हेमराज की मोटर सायकल में पीछे बैठे पूरन लाल एंव सुनील कुमार की मोटर सायकल में बैठे संदीप कुमार चारों मोटर सायकल सहित गिर गये, गिरने से चारों को चोटें आ गई।

इसी तरह कटंगी थाना अंतर्गत पौड़ी हिरन नदी के पुल के पास बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि भूपेन्द्र अठ्या बाइक क्रमांक एमपी 34 जेडसी 2284 के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके आगे चल रही वीरेन्द्र एवं अमित की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वीरेन्द्र एवं अमित मोटर सायसकल सहित गिर गये दोनों को चोटें आ गई।

Next Post

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिया जाये छठवें वेतनमान का लाभ

Sun Dec 21 , 2025
जबलपुर: हाईकोर्ट ने अपने अहम आदेश में साल 2006 से पूर्व सेवानिवृत्त शासकीय महिला कर्मचारी को छठवें वेतनमान का लाभ देने आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सेवानिवृत्त महिला को 90 दिनों में भुगतान के आदेश जारी किये है।भोपाल निवासी श्रीमति प्रेमलता श्रीवास्तव की तरफ से दायर की […]

You May Like