राशिफल-पंचांग : 18 जून 2025

पंचांग 18 जून 2025:-

रा.मि. 28 संवत् 2082 आषाढ़ कृष्ण सप्तमीं बुधवासरे दिन 10/17, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे रात 9/43, प्रीति योगे प्रात: 5/55 तदुपरि आयुष्मान योगे रात 3/29, वव करणे सू.उ. 5/13 सू.अ. 6/47, चन्द्रचार कुम्भ दिन 3/59 से मीन, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

—————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 18 जून 2025
वर्ष के प्रारंभ में मित्र अथवा व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, शासन से लाभ प्राप्त होने का योग है, वर्ष के मध्य में शत्रु वर्ग प्रबल रहेगा, भोग विलास में धन व्यय होगा, मित्रों का सहयोग रहेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में व्यर्थ वाद विवाद से बचने का प्रयास करें, यात्रा में कष्ट होगा, शारीरिक चिन्ता और मानसिक कष्ट होगा, पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी.

—————————————————-

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, भोग विलास में धन व्यय होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्वजनों से मतभेद हो सकता है, मान सम्मान के प्रति सतर्क रहें, कर्क राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता में संलग्नता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में परेशानी के बाद लाभ प्राप्त होगा.

—————————————————-

आज का भविष्य- बुधवार 18 जून 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक संकोची, एकांतप्रिय, परोपकारी, तथा दृढ़ निश्चयी होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, व्यापार नौकरी दोनों में सफलता प्राप्त होगी, जन्म स्थान से दूर रहकर अपनी उन्नति करेगा, मित्रों की संख्या अधिक रहेगी, किस्तु वास्तविक मित्रों का अभाव रहेगा.

—————————————————-

मेष- धीमी गति के बावजूद कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है, आय से अधिक खर्च होगा, दैनिक कार्यो में अवरोध संभव, मित्रों से मतभेद हो सकता है.

वृषभ- नया घर खरीदने की स्थिति बन सकती है, शारीरिक सुख तथा मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन, भ्रमण आमोद प्रमोद, के साधनों में वृद्धि होगी.

मिथुन- नई जिम्मेदारी आने से आप परेशान हो सकते हैं, विवादों से बचने चाहिये, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, प्रिय अतिथि आगमन का योग है.

कर्क- युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी, श्रम एवं प्रयत्न से लाभ होगा, अनावश्यक विवादों को टालें, वाणी में संतुलन बना रहेगा.

सिंह- कार्यक्षेत्र में विपरीत हालात का सामना करना पडेगा, नई जिम्मेदारी से आप परेशान हो सकते हैं, नवीन निर्माण कार्य में प्रगति होगीं.

कन्या- दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है, किसी की सिफारिश से अटके कार्य बनेंगे, नये संपर्को से प्रगाढ़ता आयेगी, मान सम्मान प्राप्त होगा.

तुला- नाराज चल रहे लोगों को मनाना पडेगा, यात्रा से लाभ प्राप्त होगा, पुराने कार्य बनेंगे, संपत्ति विवादों का सरलता से समाधान होगा.

वृश्चिक- परिणय की चर्चाओं में सफलता मिलेगी, अटकी योजनायें फिर से शुरू हो सकती हैं, स्त्री पक्ष पर विशेष खर्च होगा, व्यवहार कुशलता से सामाजिक कार्य बनेंगे.

धनु- दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, मित्रों से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, खानपान की अनियमितता रहेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मकर- कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता रहेगी, धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यो में मानसिक संतुष्टि रहेगी.

कुम्भ- जोखिम के कार्यो से दूर रहना लाभकारी है, राजकीय सहयोग रहेगा, अभीष्ट कार्यो की सिद्धि होगी, शत्रु वर्ग पराजित होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन- जल्दबाजी में लिये गये फैसले बदलना पड़ सकते हैं, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा, स्थाई संपत्ति अथवा अन्य साधनों में वृद्धि होगी, विशिष्टजनों का संपर्क रहेगा.

—————————————————-

व्यापार भविष्य:

आषाढ़ कृष्ण सप्तमीं को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, तिल, मॅेूग, मोठ, के भावों में मंदी होगी, सरसों, वनस्पति घी, गुड़ शक्कर, के भाव में घटा-बढ़ी होगी, जीरा, धनियां, लालमिर्च, के भाव में तेजी का योग है. भाग्यांक 7010 है.

—————————————————-

Next Post

पचमढ़ी शिविर का दिशा दर्शन

Wed Jun 18 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भाजपा के ऐतिहासिक पचमढ़ी शिविर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गरिमामय उद्बोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और दिशा का संचार किया है. यह चिंतन शिविर […]

You May Like