
भोपाल। साइबर जालसाजों ने एक महिला के बैंक खाते से 68 हजार रुपए की आनलाइन ठगी कर दी. हनुमानगंज थाने में पीड़िता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय सृष्टी गुप्ता निवासी जुमेराती ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त को रात के समय वह सोशल मीडिया पर रील्स स्क्रॉल कर रही थी. सृष्टी ने इस दौरान गलती से किसी मूवी के एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक कर दिया. इसके बाद एक एपीके फाइल डाउनलोड हो गई. 13 अगस्त को उन्होंने आनलाइन पेमेंट एक दुकान पर किया तो पैमेंट फेल हो गया.
बैंक बैलेंस चैक करने में उनके खाते में 150/- रूपये दिखे. सृष्टी ने पुलिस को बताया कि बताया कि उनके खाते से 68 हजार रूपये वंदना दिक्षित नाम की महिला के खाते में ट्रांसफर किया गया है, जिसकी ट्रांजेक्सन आई डी भी पीड़िता ने पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
