बढ़ते तापमान ने बदली स्कूलों की टाइमिंग: अब 1 बजे के बजाय 12 बजे बंद होंगे राजगढ़ के स्कूल

राजगढ़:वर्तमान में तापमान में अत्यधिक वृद्धि होने के चलते शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है.जिला कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड विद्यालयों का समय प्रात: 07.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक नियत किया गया था.

अब वर्तमान में तापमान में अत्यधिक वृद्धि होने से उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए विद्यालयों का समय अब प्रात: 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है.

Next Post

ननि कमिश्नर ने बस स्टैंड परिसर का देर रात किया निरीक्षण, स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित करने के दिए निर्देश

Fri Apr 24 , 2026
सिंगरौली: नगर निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने गुरुवार देर रात शहर के बस स्टैंड, वैढ़न यात्री प्रतीक्षालय, रैन बसेरा एवं सुलभ शौचालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में कमी पाए जाने पर स्वच्छता निरीक्षक […]

You May Like