जन्मदिन का जश्न मना रहे युवक की गोली मार कर हत्या

घर में घुसकर बदमाशों ने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: हनुमानतल थाना अंतर्गत आजाद नगर मोहरिया में बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब मृतक अपने जन्मदिन का जश्न मना रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार है जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार सोनू उर्फ समीर मंसूरी  27 वर्ष निवासी आजाद नगर मोहरिया, फर्नीचर का काम करता था और किराए के मकान में रहता था, जिसका जन्मदिन था और वह बीती रात  घर पर ही अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। केक काटने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ छत पर डांस कर रहा था तभी अधारताल निवासी सैफू और उसका साथी आरिफ पहुंचे और फायरिंग कर सोनू उर्फ समीर मंसूरी की गोली मार कर हत्या कर दी। फायरिंग से अफरा तफरी मच गई जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

खुशियाँ मातम में बदलीं-
वारदात के बाद जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि हंसता खेलता उनका बेटा अब  दुनिया में नहीं रहा।
दोनों का अपराधिक रिकॉर्ड-
हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि मृतक और आरोपियों के बीच में काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी और दोनों का अपराधिक रिकार्ड भी है। मृतक पर 8 से 10 अपराध दर्ज हैं जबकि मुख्य आरोपी पर दो से तीन अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है ।

Next Post

साल गुजर गया मगर, हत्या-लूट सहित आधा दर्जन अपराध अब भी अनसुलझे

Thu Jan 2 , 2025
इंदौर: शहर में पिछले साल हुई हत्या और लूट जैसी आधा दर्जन से अधिक गंभीर घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं. साल तो गुजर गया मगर कुछ मामले अब भी अनसुलझे है. इन मामलों में आरोपियों के फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस अब तक उन्हें पकड़ने में नाकाम […]

You May Like