अस्पताल से बच्चा चुराकर भागी महिला गिरफ्तार

रतलाम। एक महिला द्वारा अस्पताल से बच्चा चोरी कर भागने की फिराक में थी। महिला बच्चा चोरी कर ऑटो में बैठी और स्टेशन पहुंचकर भागने की फिरार में थी। लेकिन एक ऑटो चालक को शंका होने पर उसने महिला को जीआरपी थाने लेकर पहुंच गया।

स्टेशन रोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रात: 5 बजे जिला चिकित्सालय से सूचना प्राप्त हुई कि कोई अज्ञात महिला एक चार माह के बालक को अस्पताल में सो रहे परिजनों के पास से उठा कर ले गई है। जिस पर बच्चे की तलाश की गई। उक्त महिला एक आटो में बैठकर रेल्वे स्टेशन गई थी। जो उक्त आटो चालक संदेह होने पर सूझबूझ का परिचय देते हुए उक्त महिला को सीधे जीआरपी थाना लेकर गया। जहां से उक्त महिला व बच्चे को थाना स्टेशन रोड़ लाया गया। बच्चे को दस्तयाब कर अभिरक्षा में लेकर सुरक्षित बच्चे के परिजनों को सुपुर्द किया गया। बच्चे के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपीयां महिला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 440/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपीयां महिला तरन्नूम बी पति समीर अंसारी उम्र 26 साल निवासी खजराना इन्दौर को गिरफ्तार किया गया जिससे बच्चे के अपहरण करने के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

Next Post

किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्त नहीं होगी

Sat May 24 , 2025
  *संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा* ग्वालियर। म.प्र. संविदा एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेशाध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर एवं जयारोग्य चिकित्सालय में पदस्थ आऊटसोर्स कर्मचारियों के साथ बिना तथ्यात्मक कारण के सेवा समाप्त करने एवं कुशल कर्मचारियों को […]

You May Like