किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्त नहीं होगी

 

*संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा*

ग्वालियर। म.प्र. संविदा एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेशाध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर एवं जयारोग्य चिकित्सालय में पदस्थ आऊटसोर्स कर्मचारियों के साथ बिना तथ्यात्मक कारण के सेवा समाप्त करने एवं कुशल कर्मचारियों को अकुशल में किया जा रहा है जो म.प्र.शासन श्रम विभाग नियमों की घोर अवहेलना है। तत्संबंध में ज्ञापन पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने आश्वासन दिया कि किसी भी आउट सोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्ति नहीं होगी।

महाविद्यालय एवं जयारोग्य चिकित्सालय में आउटसोर्स कर्मचारी सेवा संबंधी नोटिस जारी किया है जिसमें हाईटस् कम्पनी के अधिनस्त एजाईल कम्पनी द्वारा 200 के लगभग आउट सोर्स डिप्लोमा धारी कुशल कर्मचारियों को 31 मई को सेवा से कार्यमुक्त का आदेश प्रसारित किया है जोकि शासन एवं श्रम विभाग के नियमों के विपरीत होकर विधि विरूद्ध है। कर्मचारियों को इस प्रकार से बिना किसी तथ्यात्मक कारण के नोटिस देकर सेवा से मुक्त करना श्रम विभाग के नियमों का घोर उल्लघंन होकर अपराध की श्रेणी में आता है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय व चिकित्सालय में विगत कई वर्षों से टैक्नीकल एवं डिप्लोमा धारी योग्यतानुसार कार्यरत कर्मचारियों को कुशल प्रचलित श्रमिक दर से भुगतान किया जा रहा था एवं अन्य कर्मचारियों को अर्धकुशल प्रचलित श्रमिक दर से भुगतान किया जा रहा था। लेकिन एजाईल कम्पनी द्वारा आपके आदेश का संदर्भ देकर आपके द्वारा कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का अन्याय किया जा रहा है इस पर शीघ्र पाबंदी लगाई जाए साथ ही कंपनी द्वारा आपके इशारे पर कहा गया है कि जून माह की अकुशल श्रमिक दर से वेतन दिया जायेगा। जोकि उक्त कर्मचारियों के साथ वित्तीय क्षति होकर श्रम विभाग एवं मानवधिकार आयोग के अधिनियम का उल्लघंन है

डिप्लोमा धारी एवं टेक्निकल योग्यता रखने वाले कर्मचारी शासकीय एवं आऊट सोर्स कर्मचारी कुशल की श्रेणी आते है। इन कुशल कर्मचारियों को अर्ध कुशल एवं अकुशल श्रेणी में डालना शासन के नियमों के विपरीत होकर विधि विरूद्ध है। संघ ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्ति पर रोक लगाई अन्यथा संघ को मजबूर होकर धरना प्रर्दशन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगें

Next Post

आर्मी की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड, स्टेटस पर लिखा "भूल मत जाना"

Sat May 24 , 2025
उज्जैन। 2 साल से आर्मी की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने से पहले उसने स्टेटस पर बाय-बाय लिखा और कहा कि भूल मत जाना याद रखना। शनिवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में युवक का पोस्टमार्टम कराया गया। सोयत के दीवान खेड़ी […]

You May Like