सागर: लिंक रोड मकरोनिया शंकरगढ़ के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक अचानक सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया और सड़क के दूसरे हिस्से की ओर झुक गया। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया, जिससे उसने नियंत्रण खो दिया।
गनीमत रही कि उस समय सड़क पर ट्रैफिक कम था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे में ट्रक चालक और खलासी को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, सड़क किनारे की कुछ छोटी दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
