दुकान पर जैकेट बदलने को लेकर हुआ विवाद, महिला दुकानदार को दी अश्लील गालियां

इंदौर: चंदननगर क्षेत्र में कपड़ों की दुकान पर आई एक महिला ने जैकेट बदलने की मांग को लेकर विवाद खड़ा कर दिया. दुकानदार द्वारा बदलने से इनकार करने पर महिला गाली-गलौज पर उतर आई और दूसरी जैकेट लेकर जाने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने हाथापाई भी की. पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

चंदन नगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार न्यू नूरानी नगर में रहने वाली रुकसार बी ने पुलिस को बताया कि वह सिरपुर क्षेत्र में अलीना कलेक्शन नाम से दुकान चलाती हैं. शाम करीब 5.30 बजे एक अज्ञात महिला दुकान पर आई और कहा कि वह पहले खरीदी गई जर्किन बदलना चाहती है. रूकसार ने बताया कि खरीद को लगभग एक माह बीत चुका है, इसलिए बदलाव संभव नहीं है.

उन्होंने उसे दूसरी जर्किन दिखाने की कोशिश की, लेकिन वह पैसे वापस मांगने लगी. इसी बात पर विवाद बढ़ गया और आरोपी महिला दुकानदार को अश्लील गालियां देने लगीं, जिससे आसपास के लोग भी असहज हो गए. रूकसार के मना करने पर वह दूसरी जर्किन उठाकर जाने लगी.। रोकने पर उसने हाथापाई भी की. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

कड़ाके की ठंड में सार्वजनिक स्थल पर अलाव लगाया

Tue Dec 2 , 2025
सारनी:नगर पालिका परिषद सारनी की पहल,प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जलाए जा रहे अलाव, राहत महसूस कर रहे राहगीर सारनी। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप और तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए जिला कलेक्टर बैतूल के निर्देश पर नगर पालिका परिषद सारनी सक्रिय हो गई है। आमजन को ठिठुरन से राहत दिलाने […]

You May Like