तालाब में डूबा जिला जेल प्रहरी, तलाश जारी

सीहोर। मंडी थाना अंतर्गत आने वाले जमोनिया तालाब में नहाने गया जेल प्रहरी गहरे पानी में चले जाने से डूब गया. स्थानीय गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है तो एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर रवाना किया गया है.

जानकारी के अनुसार जिला जेल में पदस्थ जेल प्रहरी अजय पठारिया मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे पुलिस लाईन स्थित एक महिला आरक्षक के साथ जमोनिया तालाब पर घूमने गए थे. बताया जाता है कि इस दौरान वह नहाने तालाब में उतरे. गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए. इस हादसे की जानकारी वहां मौजूद महिला आरक्षक व अन्य लोगों ने मंडी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जेल प्रहरी को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक अभिनंदना शर्मा का कहना है कि जेल प्रहरी के जमोनिया तालाब में डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं. इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. समाचार लिखे जाने तक तालाब में डूबे जेल प्रहरी की तलाश की जा रही थी. हालांकि अंधेरे को देखते हुए अगले दिन फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा.

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मक्सी दौरे की तैयारियाँ: कलेक्टर और एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

Tue Nov 4 , 2025
मक्सी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित 14 नवंबर को होने वाले मक्सी दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। मंगलवार को शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत और एसडीएम मनीषा वास्कले ने मक्सी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने […]

You May Like