स्वच्छता का जन-आंदोलन पकड़ रहा गति, पार्षद और जनता ने थामी झाड़ू

जबलपुर: शहर को स्वच्छता के शिखर पर पहुँचाने के लिए नगर निगम का अभियान अब एक जन-आंदोलन बनता जा रहा है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास युद्ध लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता तभी स्थाई होगी जब इसमें हर नागरिक की भागीदारी होगी। स्वच्छता के प्रति इसी समर्पण की एक प्रेरक तस्वीर चेरीताल वार्ड में देखने को मिली।

यहाँ स्थानीय पार्षद प्रतिभा भापकर ने केवल निर्देशों तक सीमित न रहकर स्वयं जमीन पर उतरकर कमान संभाली। वार्ड की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर झाड़ू थामी और सड़कों की सफाई की। इस अभियान की खास बात यह रही कि यहाँ केवल कचरा ही नहीं हटाया गया, बल्कि वार्ड को ‘विजुअल ट्रीट’ देने का प्रयास भी हुआ। पार्षद और उनके साथियों ने मिलकर वार्ड की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनाई। कला के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देने की इस पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है। वहीं आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने दोहराया कि जबलपुर को स्वच्छ बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Next Post

वेणुगोपाल ने नितिन राज की मौत की जांच एसआईटी को सौपने की मांग की

Mon Apr 13 , 2026
तिरुवनंतपुरम, (वार्ता) कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सदस्य के.सी. वेणुगोपाल ने केरल सरकार से कन्नूर डेंटल कॉलेज के पहले साल के बीडीएस छात्र आर.एल. नितिन राज की मौत की पूरी जांच शुरू करने और उसे एक विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपने की मांग की है। श्री वेणुगोपाल ने एक […]

You May Like