ट्रिपल आईटीएम में तीन दिवसीय टेक सेवा राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रारंभ

ग्वालियर: ट्रिपल आईटीएम ग्वालियर में तीन दिवसीय टेक सेवा राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन को विज्ञान भारती मध्य भारत, एबीपी ट्रिपल आईटीएम और मध्य प्रदेश विज्ञान एवं तकनीकी परिषद, भोपाल ने संयुक्त रूप से आयोजित किया है। इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो राजकुमार आचार्य विशेष उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई।

जीवाजी विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर काउंसिल ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस दौरान इनक्यूबेशन सेंटर की नोडल ऑफिसर डॉ. सुमन जैन, सहायक नोडल ऑफिसर डॉ. साधना श्रीवास्तव एवं डॉ. सुनिशा कुलकर्णी उपस्थित रहीं। साथ ही स्टार्टअप शुरू करने वाले इनक्यूबेटी भी प्रदर्शनी का हिस्सा बने। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम नई तकनीक, शोध कार्यों और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है जो 14 सितंबर तक चलेगा।

Next Post

गार्बेज शुल्क की विसंगति को लेकर चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने नगर निगम में सौंपा ज्ञापन

Sat Sep 13 , 2025
ग्वालियर: गार्बेज शुल्क की विसंगति को दूर करने को लेकर मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्बारा नगर निगम परिषद के सभापति मनोज सिंह तोमर एवं नेता प्रतिपक्ष हरि पाल को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल एवं मानसेवी संयुक्त सचिव […]

You May Like