पटरी पर आकर लेटा युवक, धड़धड़ाते गुजरी ट्रेन, मौत

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत जुझारी गेट के पास बुधवार शाम पटरी पर आकर एक युवक लेट गया और ट्रेन उसके ऊपर से धड़धड़ाते हुए गुजर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई ।

पुलिस के मुताबिक रेल्वे स्टेशन गोसलपुर से प्वाइंटस मेन राजू कुमार गुप्ता 25 वर्ष ने सूचना दी कि बुधवार शाम लगभग 4-30 बजे एक युवक जुझारी गेट के पास ट्रेन के सामने आकर लेट गया जिसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अज्ञात मृतक की शिनाख्तग के प्रयास किये गये जिस पर मृतक की पहचान गोलू उर्फ लेखराम पटैल 27 वर्ष निवासी टिकरिया कोपा मोहल्ला गोसलपुर के रूप में हुयी। मर्ग कायम कर जाच मे लिया गया।

Next Post

नल से हाथ पैर धो रहे युवक की करंट से मौत

Thu Mar 6 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर रामनगर वैष्णवी परिसर  में नल से हाथ पैर धो रहे युवक को करंट लग गया और उसकी मौत हेा गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस के मुताबिक सौरभ बर्मन 18 वर्ष निवासी नीमखेड़ा ने सूचना दी कि  शाम 5 […]

You May Like

मनोरंजन