आईसीयू में 2 घंटे तक बंद रही बिजली, 3 मरीजों की उखड़ी सांसें

ग्वालियर: ग्वालियर-चंबल अंचल के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थान जयारोग्य चिकित्सालय के कार्डियोलॉजी विंग में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिजली का फॉल्ट होने से कार्डियक आईसीयू की लाइट एकदम से गुल हो गई. बिजली जाने से यहां भर्ती सोबरन सिंह, विमला सहित 3 गंभीर मरीजों की हालत बिगड़ने लगी. विभागाध्यक्ष डॉ पुनीत रस्तोगी ने बताया कि लाइट जाने से इन्फ्यूजन पंप एक घंटे तो बैटरी से चला और फिर वह बंद होने लगा.

जिस कारण मरीजों की पल्स कम होने लगी. आनन फानन मे स्टॉफ ने तत्परता से इन मरीजों को दूसरी मंजिल पर संचालित कैथ लैब के वार्ड में शिफ्ट किया गया तब मरीजों की जान बचाई जा सकी. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने समझदारी का परिचय देते हुए तीनो पेशेंट को वार्ड बॉय की मदद से फटाफट यूनिट की दूसरी मंजिल पर बनी कैथ लैब में शिफ्ट किए गए. वार्ड ब्वॉय के साथ मरीजों के परिजनों ने कंधों पर स्ट्रेचर लेकर फटाफट दूसरी मंजिल पहुंचाया. जिससे इन तीनों गंभीर मरीजों की जान बच गई.

Next Post

बीजेपी सांसद भारत सिंह आम आदमी पार्टी ग्वालियर को तोड़ना चाहते है - रोहित गुप्ता

Fri Jun 27 , 2025
ग्वालियर: आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी रोहित गुप्ता एडवोकेट ने प्रेस से चर्चा में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का स्पष्ट संदेश है कि अब आम आदमी पार्टी को सभी प्रदेशों में तोड़ो, उनके कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल में […]

You May Like