
मुलताई। भारत विकास परिषद मां ताप्ती शाखा मुलताई द्वारा गायत्री मंदिर परिसर में भारत को जानो प्रतियोगिता की शाखा स्तरीय द्वितीय परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें 16 स्कूलों के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 60 बच्चों ने हिस्सा लिया। द्वितीय परीक्षा में कोरोला पब्लिक स्कूल की सीनियर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में आरडी पब्लिक स्कूल मुलताई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त छात्र आगामी 26 अक्टूबर 2025 को इंदौर में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में मुलताई का प्रतिनिधित्व करेगे।प्रतियोगिता का संचालन परिषद के जिला समन्वयक राजीव जैन, अध्यक्ष प्रशांत भार्गव, कोषाध्यक्ष संदीप भार्गव, सचिव कन्हैया सोनी, संपर्क प्रमुख गजानन कावड़कर, पूर्व कोषाध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, डॉ. संदीप बर्डे, राहुल भार्गव, दीपेश बोथरा, संदीप तारे, अविनाश देशमुख, विनोद जैन, सुनेंद्र देशमुख, लक्ष्मीकांत और राहुल साहू सहित परिषद के अन्य सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
