गूगल के भरोसे शहर में घुस रहे ट्रक-बस ड्राइवर

इंदौर: ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक और बस चालकों को दो टूक हिदायत दी है, शहर में प्रवेश के लिए गूगल मैप का अंधविश्वास न करें, दरअसल, ज्यादातर ड्राइवर गूगल के बताए रास्ते से नो-एंट्री जोन में पहुंच रहे हैं, जिससे जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है.सिपाही सुमंत सिंह ने कई बार ऐसे वाहनों के वीडियो जारी किए, बावजूद इसके स्थिति में खास सुधार नहीं दिख रहा.

पिछले दो दिनों में पुलिस ने 41 नो-एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है. पुलिस ने ट्रक ऑपरेटरों के साथ बैठक कर चेतावनी दी कि भारी वाहन केवल निर्धारित मार्ग से ही शहर में प्रवेश करें.पुलिस ने नो एंट्री क्षेत्र में घुसे भारी वाहनों पर कल भी कार्रवाई. इस दौरान 7 वाहनों के चालकों का चालान काटते हुए 35 हजार का शुल्क वसूल किया,

हेल्पलाइन पर शिकायतों की भरमार
ट्रैफिक हेल्पलाइन पर शिकायतों का अंबार लग गया है. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कल भी एक दिन में 20 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 15 का निपटारा कर दिया गया. अब तक 709 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 689 का समाधान किया जा चुका है. शेष 20 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है. अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश शिकायतें उन्हीं इलाकों से आती हैं, जहां जाम और पार्किंग की समस्या स्थायी रूप से बनी हुई है. शिकायतों में स्कूल-बसों का बीच सड़क पर रुकना, पुलों पर पार्किंग, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बाहर बेतरतीब खड़े रिक्शे, मूसाखेड़ी इलाके में मजदूरों का सड़क किनारे जमाव और सिटी बसों की अव्यवस्था प्रमुख हैं.

Next Post

मैंटेनेंस के दूसरे ही दिन करंट, ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लॉस्ट

Tue Nov 4 , 2025
ब्यावरा। मैंटेनेंस के नाम पर घंटो तक बिजली गुल रहती है, मैंटेनेंस के बाद भी बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है. रविवार को विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा सब स्टेशन के तहत मैंटेनेंस कार्य किया गया. इसके दूसरे ही दिन सब स्टेशन पर सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) ब्लॉस्ट […]

You May Like