असम सरकार की बंगलादेश के घटनाक्रम पर नजर : असम मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 22 दिसंबर (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि सरकार बंगलादेश के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रही है। उन्होंने सभी से पड़ोसी देश में हो रही हिंसा और घटनाक्रम को लेकर सावधान रहने का आग्रह किया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “हमने देखा है कि बंगलादेश में हिंदू आबादी को कैसे निशाना बनाया जा रहा है और वहां उनको जिंदा जलाया जा रहा है।” उन्होंने पड़ोसी देश में हो रही हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा कि बंगलादेश के राजनेता और सांसद अक्सर यह कहते पाए जाते हैं कि पूर्वोत्तर भारत को बंगलादेश से अलग कर दिया जाना चाहिए और बंगलादेश द्वारा नियंत्रित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 29 दिसंबर को होने वाले दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने को बटाद्रवा गए थे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री गुवाहाटी में पुलिस आयुक्त कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। शहर के सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम को लॉच करेंगे, ज्योति बिष्णु सांस्कृतिक सभागार का उद्घाटन करेंगे और बाद में नागांव जाकर बटाद्रवा पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन करेंगे। श्री शाह वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

श्री सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें इस मुद्दे और बांग्लादेश के घटनाक्रम पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। मेरा मानना है कि हमें भी सावधान रहना चाहिए।” असम में अतिक्रमण हटाओ अभियानों के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने दोहराया कि अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई योजना के अनुसार चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। उन्होंने राज्य में सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

 

 

Next Post

रेत के अवैध परिवहन में लगे ट्रैक्टर से नाबालिक श्रमिक की मौत

Mon Dec 22 , 2025
सीधी/मड़वास। रेत के अवैध परिवहन में लगे ट्रैक्टर से देर रात एक नाबालिक श्रमिक के गिरने और ट्राली के नीचे आने से घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मड़वास थाना के टिकरी गांव में हुये इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने 6 घंटे शव रखकर न्याय […]

You May Like