31 को इंदौर मेट्रो का ऐतिहासिक शुभारंभ; पहली यात्रा सिर्फ महिलाओं के लिए, राजवाड़ा पर लाइव प्रसारण

इंदौर:इंदौर मेट्रो का लोकार्पण 31 मई को होने जा रहा है. प्रधानमंत्री भोपाल से मेट्रो का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे. देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के मौके पर इंदौर मेट्रो सेवा की पहली यात्रा सिर्फ महिलाओं के लिए होगी. नगर निगम द्वारा मेट्रो रेल सेवा लोकार्पण समारोह का लाइव प्रसारण राजबाड़ा पर एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है.इंदौर मेट्रो रेल सेवा का लोकार्पण करने की तैयारियां अंतिम दौर में है. 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे.

मेट्रो के शुभारंभ को लेकर आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गांधी नगर स्टेशन का दौरा किया. विजयवर्गीय ने बताया कि 31 मई को देवी अहिल्या बाई होलकर की जयंती है, इसलिए मेट्रो के पहले स्टेशन का नाम मां अहिल्या टर्मिंनल रखा जाएगा. विजयवर्गीय ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए कहा महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रधानमंत्री देवी अहिल्याबाई होलकर के जयंती पर महिलाओं संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि इसी तरह हर टर्मिनल का नाम किसी महापुरुष के नाम पर किया जाएगा.
पहली यात्रा सिर्फ महिलाओं के लिए
मेट्रो रेल सेवा शुरू होने की तैयारियों के संदर्भ में कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण के लिए अहिल्या बाई होलकर के नाम पर कार्यक्रम कर रहे है. इसलिए मेट्रो लोकार्पण के बाद गांधीनगर स्टेशन से रवाना होने वाली पहली मेट्रो ट्रेन का संचालन महिलाएं ही करेंगी. कार्यक्रम में भी महिलाएं उपस्थित रहेगी. साथ ही पहली यात्रा भी सिर्फ महिलाओं की ही होगी.
राजवाड़ा पर लाइव प्रसारण देख सकेंगे नागरिक
इंदौर में मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ समारोह देखने के लिए नगर निगम द्वारा राजवाड़ा पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी. नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि शहर नागरिक लोकार्पण समारोह को देख सके, इसलिए स्क्रीन लगाई जा रही है. भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण समारोह और गांधीनगर में शुरू होने वाली पहली मेट्रो सेवा का लाइव प्रसारण किया जाएगा.

Next Post

सिंहस्थ: 15 जून तक बनेगा सिंहस्थ सेल, 6 अफसर रहेंगे उपमेला अधिकारी

Thu May 29 , 2025
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को गति देने के लिए 15 जून तक सिंहस्थ सेल गठित किया जाएगा, जिसमें 6 उपमेला अधिकारी सहित 12 अफसरों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। अन्य जिलों से अनुभवी अधिकारियों की तैनाती उज्जैन में होगी। उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने नवभारत से चर्चा में कहा […]

You May Like