डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा – रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए डील करना चाहते हैं व्लादिमीर पुतिन

वाशिंगटन, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। क्या कहा ट्रंप ने? आइए जानते हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 57 महीने पूरे हो चुके हैं। काफी कोशिशों के बावजूद युद्ध अभी तक रुका नहीं है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। रूस के हमलों से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, तो वहीँ यूक्रेन ने भी रूस को नुकसान पहुंचाया है। इस युद्ध को रोकने की कई कोशिशें की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी इस युद्ध को रोकने की कोशिशों में जुटे हुए हैं और अब उन्होंने इस मामले पर एक बड़ा दावा किया है।

“रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए डील करना चाहते हैं व्लादिमीर पुतिन”
गुरुवार (स्थानीय समय) को फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो आवास से अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) के साथ अमेरिकी सैन्य कर्मियों के साथ थैंक्सगिविंग के मौके पर कॉल के दौरान ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए डील करना चाहते हैं। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों की जान जाने से रोकना है और साथ ही रूसी नेता के साथ संबंध बनाए रखने के अपने नज़रिए के बारे में भी बताया। ट्रंप ने कहा कि वह इस मामले में रूस के साथ एक समझौते पर पहुंचना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत की प्रक्रिया के लिए पुतिन के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना ज़रूरी है।

डील करना चाहते हैं ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन के बारे में कह सकते हैं कि वह दोस्त नहीं है या रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के मामले में साथ नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया कि वह एक डील करना चाहते हैं जिससे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म हो जाए क्योंकि इस युद्ध की वजह से हर दिन कई लोग मारे जा रहे हैं।

ट्रंप ने बताई अपनी रणनीति
अपनी रणनीति के बारे में बताते हुए ट्रंप ने कहा कि पुतिन के प्रति दुश्मनी दिखाने से डील करने की कोशिशें मुश्किल हो सकती हैं। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए रूसी नेता और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की के बीच के तनावपूर्ण संबंधों का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा, “मैं पुतिन के बारे में कह सकता हूं कि मुझे वह पसंद नहीं हैं और फिर हमारे सामने वही परेशानी आ जाएगी जो ज़ेलेन्स्की और पुतिन के बीच है। इस तरह की डील में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि इसमें शामिल दोनों नेता एक-दूसरे से सच में नफरत करते हैं।”

 

Next Post

संपत्तिकर वसूली को लेकर नगर निगम सख्त, ऑनलाइन भुगतान पर रहेगा जोर

Fri Nov 27 , 2026
ग्वालियर। नगर निगम संपत्ति कर वसूली को लेकर बहुत गंभीर है। इस बार निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 300 करोड़ वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसके लिए कर संग्राहकों, राजस्व निरीक्षकों और उपायुक्तों के लिए समय समय पर निर्देश जारी किये जा रहे हैं। इस बार […]

You May Like