आईटीआई में 31 जुलाई को जारी होगी तीसरी चयन सूची

सतना:शहर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। आईटीआई में प्रवेश की इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए तीसरी चयन सूची आगामी 31 जुलाई 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी। इससे पहले विभाग ने आवेदकों को अपने आवेदनों में संशोधन, नया रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग अपडेट करने का एक और मौका दिया है।

ऐसे अभ्यर्थी जो नया रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, पूर्व आवेदन में त्रुटि सुधार करना चाहते हैं या संस्थानों व व्यवसायों की प्राथमिकता बदलना चाहते हैं, वे 19 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक पोर्टल पर यह कार्य पूरा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि चॉइस फिलिंग लॉक करने से पहले ही सुधार संभव होगा।
सभी आवेदकों की कॉमन रैंक 26 जुलाई 2026 को उनके लॉगिन आईडी पर प्रदर्शित कर दी जाएगी। यदि कॉमन रैंक देखने के बाद आवेदकों को अपने प्राप्तांकों या विवरण में कोई त्रुटि नजर आती है, तो वे 26 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद जिन अभ्यर्थियों को संस्थान आवंटित होंगे, वे 31 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसी अवधि के दौरान आवेदकों को आवंटित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा।

Next Post

आधा दर्जन खाद्य प्रतिष्ष्ठानों पर छापा: दूध सप्लाई करने वाले के यहां से लिए दूध के सेंपल

Thu Jul 23 , 2026
भोपाल। राजधानी में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के दलों ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की. जहां से दल ने खाद्य दूध सहित अन्य खाद्य सामग्री के जांच हेतु नमूने प्राप्त किए. जानकारी के अनुसार खाद पदार्थों में मिलावट व खराब खाद्य पदार्थों के परोसे जाने की मिलने वाली शिकायतों […]

You May Like