‘वॉर 2’ का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है।

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित वॉर 2 में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है।

वाईआरएफ ने ‘वॉर 2’ का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें तीनों स्टार्स का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर के साथ फिल्म के 30 दिन के काउंटडाउन की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है, और फैंस के बीच उत्साह चरम पर है।

फिल्म वॉर 2 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Post

फर्जी हस्ताक्षर कर सात करोड़ से अधिक का गबन

Thu Jul 17 , 2025
जबलपुर: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई जबलपुर (ईओडब्ल्यू) ने फर्जी हस्ताक्षर कर सात करोड़ से अधिक का गबन करने वाले चार पार्टनरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।ईओडब्ल्यू सूत्रोंं से मिली जानकारी के मुताबिक गिरीश पाण्डेय पिता स्व. नर्मदा प्रसाद पाण्डेय निवासी विजय नगर, ज्वाय हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास […]

You May Like