तेलंगाना में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस आदिलाबाद में दर्ज किया गया

हैदराबाद, 07 दिसंबर (वार्ता) तेलंगाना में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में आदिलाबाद में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को दी।

यहां जारी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया कि अगले दो-तीन दिनों में तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अगले सात दिनों तक तेलंगाना में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में ऐसी ही स्थिति रही है।

Next Post

ग्वालियर व्यापार मेले में दुकानें सजना शुरू, मेला की तैयारियाँ जोर-शोर से जारी

Sun Dec 7 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले में जिन दुकानदारों को दुकानें आवंटित हो चुकी हैं वे अब अपनी दुकानों को सजाने के कार्य में जुट गए हैं । मेले की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।मेला सचिव सुनील त्रिपाठी ने बताया कि ग्वालियर व्यापार मेला में आरक्षित दुकानों के आवंटन के लिये ऑनलाइन […]

You May Like

मनोरंजन